'पावर गेम' शुरू, भतीजे की गिरफ्तारी से बढ़ी 'चाचा' की बेचैनी; चावल घोटाले में अब किसकी बारी?

REPORTER
By -
0
अभयवाणी
       प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट
बालाघाट
 मध्यप्रदेश के बहुचर्चित सरकारी चावल घोटाले ने अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले लिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे के भतीजे अविनाश कावरे तथा राइस मिल संचालक गोपाल ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों ने मामले की परतें तेजी से खोलना शुरू कर दिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय ने 3 अगस्त तक रिमांड पर भेजा है, जहां उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।
जांच एजेंसियों का मानना है कि सरकारी चावल की कथित हेराफेरी किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसके पीछे एक संगठित नेटवर्क सक्रिय था। जांच का फोकस अब यह जानने पर है कि सरकारी गोदामों से चावल किन रास्तों से बाहर निकला, किस-किस राइस मिल तक पहुंचा और पूरे नेटवर्क में किन लोगों की भूमिका रही।
 👉    गिरफ्तारी के बाद बढ़ी राजनीतिक हलचल
*************************************
भतीजे की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे भोपाल में सक्रिय होकर वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। दूसरी ओर, मामले में अन्य प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आने की चर्चाओं ने सियासी तापमान और बढ़ा दिया है।
सूत्रों का दावा है कि कुछ अन्य बड़े नाम भी जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। हालांकि अब तक किसी वरिष्ठ राजनीतिक व्यक्ति के खिलाफ आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।
  👉     पूछताछ में खुल सकता है बड़ा नेटवर्क
*************************************
रिमांड के दौरान एजेंसियां डिजिटल साक्ष्य, बैंक ट्रांजेक्शन, परिवहन रिकॉर्ड, ऑनलाइन लेनदेन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही हैं। जांचकर्ताओं का प्रयास यह पता लगाने का है कि कथित घोटाले का वास्तविक मास्टरमाइंड कौन है और आर्थिक लाभ किन-किन लोगों तक पहुंचा।
बताया जा रहा है कि सरकारी चावल की खरीदी, भंडारण, परिवहन और राइस मिलों तक पहुंचने की पूरी श्रृंखला की जांच की जा रही है। इससे जुड़े वित्तीय लेनदेन भी एजेंसियों के रडार पर हैं।
      👉      बड़े एक्शन की आहट
***********************************
सूत्रों के मुताबिक, जांच में मिले इनपुट के आधार पर जल्द ही कुछ और लोगों से पूछताछ या कार्रवाई हो सकती है। एजेंसियों को प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि मामला केवल अनियमितता नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से संचालित नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।
हालांकि, इस पूरे मामले में अब तक किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता आधिकारिक रूप से सिद्ध नहीं हुई है। आगे की कार्रवाई जांच एजेंसियों द्वारा जुटाए जा रहे साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर तय होगी।
फिलहाल, सरकारी चावल घोटाले की जांच निर्णायक मोड़ पर है और प्रदेश की राजनीति की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि अगला बड़ा खुलासा किसके नाम से जुड़ता है।
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default