गोरेघाट में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4500 किलो लाहन जब्त कर नष्ट किया ।

REPORTER
By -
0
अभयवाणी न्यूज
प्रहलाद गजभिये ( जिला संवाददाता बालाघाट)
बालाघाट
जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में मंगलवार को आबकारी वृत्त कटंगी की टीम ने ग्राम गोरेघाट में डेम किनारे एवं जंगल क्षेत्र में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार किए जा रहे करीब 4500 किलोग्राम लाहन को जब्त कर नष्ट किया।
कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम को लगभग 200 बोरों में भरा लाहन मिला। इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। टीम ने लाहन के आवश्यक नमूने लेकर शेष सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क/च) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
👉      कार्रवाई में आबकारी अमला रहा मौजूद
कार्रवाई के दौरान आबकारी वृत्त प्रभारी ज्योति सोनी, उपनिरीक्षक संदीप श्रीवास, कौशतुभ नेताम एवं हिमांशी रहांगडाले, मुख्य आरक्षक द्वार सिंह उईके, टीका राम शरणागत एवं नरसिंह टेकाम तथा आरक्षक भानु प्रताप मर्सकोले, विशाल धुर्वे एवं भूपेंद्र मौजूद रहे।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
        अभयवाणी न्यूज बालाघाट
            👆👆👆👆👆
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

إرسال تعليق (0)
6 /related/default