ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं रुकेगी पोषण की व्यवस्था। आंगनवाड़ी केंद्रों में रेडी टू ईट खाद्य सामग्री का वितरण, बच्चों और माताओं को मिलेगा नियमित पोषण आहार।

REPORTER
By -
0
कटंगी/बालाघाट
 महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी बच्चों एवं हितग्राहियों को पोषण आहार उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। शासन के निर्देशानुसार बाल विकास परियोजना कटंगी अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों में 1 जून से 15 जून 2026 तक बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। इस अवधि में पोषण सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए विभाग द्वारा रेडी टू ईट (आरटीई) खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र रानाडे ने जानकारी देते हुए बताया कि परियोजना क्षेत्र के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं अन्य पात्र हितग्राहियों को अवकाश अवधि के लिए निर्धारित मात्रा में रेडी टू ईट खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई है। इससे लाभार्थियों को अवकाश के दौरान भी नियमित रूप से पोषण आहार प्राप्त होता रहेगा।
उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं खाद्य सामग्री वितरण के साथ-साथ हितग्राहियों को संतुलित आहार, स्वच्छता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा बच्चों की देखभाल संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दे रही हैं। विभाग का उद्देश्य है कि अवकाश अवधि में भी बच्चों के पोषण स्तर में किसी प्रकार की कमी न आए तथा स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनी रहे।
श्री रानाडे ने सभी हितग्राहियों से अपील की है कि वे प्राप्त रेडी टू ईट खाद्य सामग्री का नियमित उपयोग करें और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने बताया कि वितरण कार्य की सतत निगरानी की जा रही है ताकि सभी पात्र हितग्राहियों तक समय पर पोषण आहार पहुंच सके।
महिला एवं बाल विकास विभाग की इस पहल से अवकाश अवधि में भी बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी तथा कुपोषण नियंत्रण अभियान को मजबूती मिलेगी। यह प्रयास स्वस्थ एवं सुपोषित समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
                               ✍️
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default