बालाघाट में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई - 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खनिज विभाग सख्त I

REPORTER
By -
0
बालाघाट
 जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है।इसी क्रम में खनिज अमले ने विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए रेत के अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं।
उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्रवाई के दौरान ग्राम खैरी से भटेरा रोड, तहसील बालाघाट में बिना नंबर का एक ट्रैक्टर(CH.No. B3192869, EN.NO. 3213738) जब्त किया गया, जिसे चालक संतोष मोहारे (निवासी भटेरा) चला रहा था।
इसी तरह ट्रैक्टर क्रमांक MP50A-8940 को ग्राम मुण्डेसर्रा, तहसील किरनापुर से जब्त किया गया, जिसे मनीष सिंघनधुपे चला रहा था। एक अन्य बिना नंबर का ट्रैक्टर (EN.NO. 3102FLU54C1547823F19) ग्राम सेलवा, तहसील कटंगी से पकड़ा गया, जिसका चालक लकेश राहंगडाले था।
इसके अलावा ट्रैक्टर क्रमांक MP22ZD-2847 को ग्राम पनबिहरी, तहसील लालबर्रा से जब्त किया गया, जिसे अकेश सिंघई चला रहा था। वहीं ट्रैक्टर क्रमांक MP50ZJ-5527 ग्राम परसवाडा, तहसील किरनापुर से जब्त किया गया, जिसका चालक सचित बाहे पाया गया।
उप संचालक ने बताया कि सभी जब्त वाहनों पर मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default