उमरी माध्यमिक शाला में ‘जल महोत्सव’ के तहत जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण।

REPORTER
By -
0
कटंगी / बालाघाट
विकासखंड के ग्राम उमरी स्थित माध्यमिक शाला में 13 मार्च को ‘जल महोत्सव’ के अंतर्गत जल गुणवत्ता परीक्षण (एफटीके) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वच्छ पेयजल के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा पानी की शुद्धता की जांच की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) के उपयोग की जानकारी दी गई। यह एक पोर्टेबल किट है, जिसकी सहायता से गांव या स्कूल स्तर पर ही पानी की गुणवत्ता की तुरंत जांच की जा सकती है और इसके लिए किसी प्रयोगशाला में जाने की आवश्यकता नहीं होती।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपखंड कटंगी से प्रयोगशाला सहायक सीमा मेश्राम ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने घरेलू नल कनेक्शन से लिए गए पानी के नमूनों की मौके पर ही जांच कर पूरी प्रक्रिया समझाई। इस दौरान पानी के पीएच स्तर, क्लोरीन की मात्रा तथा फ्लोराइड की उपस्थिति जैसे महत्वपूर्ण मानकों की जांच करने की विधि भी बताई गई।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि हर साफ दिखाई देने वाला पानी पीने योग्य नहीं होता, इसलिए पानी की गुणवत्ता की जांच और सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

إرسال تعليق (0)
6 /related/default