आपदा प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्राकृतिक व मानवीय आपदाओं से बचाव की दी जानकारी।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री मृणाल मीना के मार्गदर्शन में स्वयंसेवी संस्था जन सेवा एवं जन सुरक्षा समिति द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में 2 मार्च 2026 को किरनापुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत राजेगांव, देवगांव मौदा एवं ग्राम पंचायत गोदरी के ग्राम भरतपुर में “आपदा प्रबंधन जनजागृति कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से संस्था की सांस्कृतिक टीम ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, बाढ़, लू-ताप, आकाशीय बिजली एवं सर्पदंश से बचाव के उपायों की जानकारी दी।
नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को आपात स्थिति में सतर्कता बरतने, सुरक्षित स्थानों की पहचान करने तथा प्राथमिक उपचार के प्रारंभिक उपायों का प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनसमुदाय को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना एवं आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं उचित प्रतिक्रिया के लिए तैयार करना रहा।
संस्था के अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार बिजेवार ने ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी-छोटी आपदा प्रबंधन टीम गठित करने पर जोर दिया, जिससे प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, बाढ़ एवं आकाशीय बिजली की स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही मानवीय आपदाओं जैसे बीड़ी-सिगरेट के जलते टुकड़ों, रसोई में आग लगने जैसी घटनाओं से बचाव हेतु सावधानी बरतने की अपील की गई।
कार्यक्रम में संस्था की सचिव श्रीमती ममता भगत, संबंधित ग्राम पंचायतों के पटवारी, सरपंच, सचिव एवं पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सांस्कृतिक टीम के प्रचार-प्रसार प्रभारी लक्ष्मीचंद ठाकरे, गायक राधे नगपुरे, कलाकार नारायण पटेल, सुश्री आरती पटेल, सुश्री गंगा पटेल एवं सिद्धू जी का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।
 समाचार एवम विज्ञापन हेतु सम्पर्क करे।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default