हर घर नल, हर जीवन में बदलाव - जल जीवन मिशन से बिठली मोहगांव खुर्द बना विकास की मिसाल।

बालघाट
 जिले के वारासिवनी विकासखंड अन्तर्गत ग्राम बिठली, मोहगांव खुर्द आज ग्रामीण विकास की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभरा है।  तीन हजार परिवारों  की आबादी वाले इस गाँव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल-जल योजना का कार्य   ए व्ही कॅट्रक्शन कम्पनी द्वारा किया गया । योजना के तहत  उच्च स्तरीय पानी की टंकी का निर्माण किया गया, जिसके माध्यम से अब पूरे गाँव को नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। गाँव के सभी परिवारों को नल कनेक्शन मिल चुके हैं, जिससे प्रत्येक घर तक शुद्ध जल पहुँच रहा है।
शासकीय प्राथमिक शाला मे भी मध्यान भोजन की रसोईया एवम बच्चो को पीने के पानी की बड़ी समस्या होती थी ।शाला की प्रधान अध्यापिका श्रीमती नर्मदा रहांगडाले ने बतायाकि स्कूल का बोर सालो से खराब हो चुका था । हमारे द्वारा संबधित विभाग को आवेदन भी किया गया था लेकिन समस्या से निजात नही मिली , लेकिन आज जल जीवन मिशन योजना से हमे नल के द्वारा जल मिल रहा है | उन्होंने इस योजना को ग्रामीणो तक पहुचाने वाले कन्ट्रक्शन को धन्यवाद दिया।
हर घर नल से जल पहुँचने के बाद ग्राम बिठली, मोहगांव खुर्द की तस्वीर ही बदल गई है। यह परिवर्तन केवल पाइपलाइन बिछाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गाँव के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य परिदृश्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। योजना से पूर्व गाँव की महिलाओं को दूर-दराज के हैंडपंपों और कुओं पर निर्भर रहना पड़ता था। प्रतिदिन घंटों पानी भरने में व्यतीत होते थे, जिससे उनकी आर्थिक गतिविधियाँ प्रभावित होती थीं और बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ता था। गर्मियों में जल संकट और गहरा जाता था, जिससे कई बार विवाद की स्थिति बन जाती थी। महिलाएँ स्वयं जल की शुद्धता की निगरानी कर रही हैं, जिससे पारदर्शिता और भरोसा दोनों में वृद्धि हुई है। योजना के सफल क्रियान्वयन में ग्राम पंचायत और ग्रामीणों की जनभागीदारी उल्लेखनीय रही।
स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से डायरिया जैसी जलजनित बीमारियों में कमी देखी जा रही है। पानी लाने के श्रम से मुक्ति मिलने के बाद महिलाएँ सिलाई-कढ़ाई, लघु उद्योग और स्वरोजगार गतिविधियों से जुड़ रही हैं। बच्चों को अब पानी भरने में समय नहीं लगाना पड़ता, जिससे वे नियमित रूप से स्कूल जा पा रहे हैं और पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे रहे हैं।
बेहतर बुनियादी सुविधाओं के कारण शहरों की ओर पलायन करने वाले कुछ परिवार अब वापस गाँव लौटकर खेती और पशुपालन में रुचि दिखा रहे हैं। ग्रामीणों ने इस सकारात्मक बदलाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा जल जीवन मिशन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

WhatsApp