वारासिवनी में गूंजा समता सैनिक दल - तहसील शाखा का प्रभावी गठन।

REPORTER
By -
0
वारासिवनी / बालाघाट
 परम् पूज्य डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा स्थापित समता सैनिक दल की तहसील स्तरीय बैठक 15 फरवरी 2026, रविवार को वारासिवनी के न्यू बुद्ध विहार, वार्ड क्रमांक 2 में आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समता सैनिक दल बालाघाट के जिला प्रभारी शीलरत्न बन्सोड उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रवीण हुमनेकर, जिला बौद्धिक प्रमुख अधिवक्ता आदर्श मेश्राम, जिला महासचिव रितिक बोमारडे, जिला सचिव पवन गजभिये एवं जिला संगठक रोहित उके शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता आयुष्मति मीनाक्षी मेश्राम ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित उपासक/उपाशिकाओं द्वारा त्रिशरण पंचशील ग्रहण के साथ हुई। इसके पश्चात जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने समता सैनिक दल के कार्य, उद्देश्य एवं सामाजिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
बैठक के दौरान समता सैनिक दल की तहसील शाखा वारासिवनी के प्रमुख पदों पर नियुक्तियां की गईं। प्रताप गेडाम को अध्यक्ष, राहुल गजभीये को तहसील महासचिव तथा सुजल चौधरी को सह-संघटक नियुक्त किया गया। शेष रिक्त पदों की पूर्ति अगली बैठक में किए जाने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर समता सैनिक दल जिला शाखा बालाघाट द्वारा उपस्थित उपासक/उपाशिकाओं को “बुद्ध और उनका धम्म” तथा “बुद्ध चरित्र चंद्रोदय” नामक ग्रंथों का निःशुल्क वितरण किया गया।
बैठक में प्रतीक निकोशे, वसंत प्रभा भौतेकर, अंकित मेश्राम, शैलेश रानाडे, मुन्ना शेंडे, संजय मेश्राम, लालचंद कावरे, रवि पटले, कंचन मेश्राम, अंजू कुंभलवार, प्रतिभा वासनिक, अमिता पटले सहित अनेक उपासक/उपाशिकाएं मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default