क्या आप 60+ हैं? अयोध्या जाने का सुनहरा मौका! रायसेन से 779 बुजुर्ग जाएंगे अयोध्या धाम,

REPORTER
By -
0

 


क्या आप 60 साल से ऊपर हैं? और क्या आप मुफ्त में अयोध्या धाम जाना चाहते हैं? तो ये खबर आपके लिए है! रायसेन जिले के वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अयोध्या तीर्थ यात्रा का सुनहरा मौका दिया गया है। 60 वर्ष से अधिक आयु के पात्र बुजुर्ग 24 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। शहरी क्षेत्र के आवेदक अपने नगरीय निकाय में और ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक संबंधित जनपद पंचायत में कार्यालयीन दिनों में आवेदन जमा कर सकते हैं। इस योजना के तहत रायसेन जिले से कुल 779 तीर्थ यात्री 10 मार्च को ट्रेन के माध्यम से अयोध्या के लिए रवाना होंगे और 13 मार्च को दर्शन कर वापस लौटेंगे। यात्रियों के साथ 16 अनुरक्षक और 5 सुरक्षाकर्मी भी रहेंगे। अगर आप पात्र हैं, तो समय रहते आवेदन जरूर करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default