मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 14 फरवरी को खंडवा जिले के पंधाना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बहनों के खातों में 33वीं किश्त की राशि अंतरित की। इस अवसर पर प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में कुल 1836 करोड़ रुपये की राशि जमा की गई।
बालाघाट जिले की 3 लाख 44 हजार 212 लाड़ली बहनों के खातों में इस किश्त के रूप में 50 करोड़ 13 लाख 56 हजार 100 रुपये की राशि पहुंची। प्रत्येक पात्र बहन के खाते में 1500 रुपये जमा हुए। कार्यक्रम का जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
विकासखंडवार अंतरित राशि (ग्रामीण क्षेत्र)
बैहर – 19,442 बहनें – 2.82 करोड़ रुपये
बालाघाट – 37,299 बहनें – 5.41 करोड़ रुपये
बिरसा – 26,957 बहनें – 3.94 करोड़ रुपये
कटंगी – 34,671 बहनें – 5.04 करोड़ रुपये
खैरलांजी – 31,269 बहनें – 4.56 करोड़ रुपये
किरनापुर – 38,348 बहनें – 5.62 करोड़ रुपये
लालबर्रा – 37,230 बहनें – 5.42 करोड़ रुपये
लांजी – 38,188 बहनें – 5.59 करोड़ रुपये
परसवाड़ा – 22,132 बहनें – 3.20 करोड़ रुपये
वारासिवनी – 32,862 बहनें – 4.77 करोड़ रुपये
नगरीय क्षेत्र में अंतरित राशि:
नगर पालिका बालाघाट – 8,805 बहनें – 1.26 करोड़ रुपये
नगर पालिका मलाजखंड – 5,809 बहनें – 83.43 लाख रुपये
नगर पालिका वारासिवनी – 3,746 बहनें – 53.84 लाख रुपये
नगर परिषद बैहर – 2,652 बहनें – 37.57 लाख रुपये
नगर परिषद कटंगी – 2,417 बहनें – 35.06 लाख रुपये
नगर परिषद लांजी – 2,385 बहनें – 34.82 लाख रुपये
जून 2023 से योजना के प्रारंभ होने से लेकर 14 फरवरी 2026 तक बालाघाट जिले की लाड़ली बहनों को कुल 1437 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है। यह राशि महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है। साथ ही, जिले में इतनी बड़ी धनराशि के प्रवाह से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिली है।
0 टिप्पणियाँ