आयोजन का उद्देश्य शिव-सत्य की कला अभिव्यक्तियों के माध्यम से लोक एवं शास्त्रीय परम्पराओं को एक मंच पर प्रस्तुत करना है। कार्यक्रम में लोक संस्कृति की मधुर छटा बिखेरते हुए छतरपुर के श्री रामसिंह राय अपने लोक गायन से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे। इसके पश्चात भोपाल की विधिका मिष्ठी आदिदेव भगवान शिव पर आधारित भावप्रवण नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी, जिसमें कलाकार शिव कथा को सजीव रूप में दर्शाएंगे।
समारोह की अंतिम प्रस्तुति में जबलपुर के ईशान मिनोचा एवं साथी कलाकार भक्ति गायन के माध्यम से शिव-आराधना की सुरमयी धारा प्रवाहित करेंगे। उनके स्वरों में रची भक्ति वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित करेगी।
संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन बालाघाट के सहयोग से आयोजित यह महोत्सव श्रद्धालुओं एवं कला प्रेमियों के लिए एक अनुपम अनुभव साबित होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
0 टिप्पणियाँ