बिटोड़ी में आबकारी विभाग की बड़ी दबिश- 3 हजार किलो महुआ लहान व 40 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 28 फरवरी 2026 को आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग और थाना रामपायली की संयुक्त टीम ने ग्राम बिटोड़ी में दबिश दी।
गोपनीय सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में अलग-अलग स्थानों पर प्लास्टिक की बोरियों एवं ड्रमों में भरा लगभग 3000 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।इसके अतिरिक्त प्लास्टिक जरीकेन में भरी 40 लीटर हाथभट्टी मदिरा भी जब्त की गई। जब्त लहान एवं मदिरा की अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 6 हजार रुपये आंकी गई है।
इस मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। कार्रवाई के दौरान वृत प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक संदीप श्रीवास, थाना रामपायली से एएसआई राजीव चाचक, आरक्षक भानुप्रताप, अनिता कुमरे सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default