महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान: भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस विधायक का पुतला दहन

महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का पुतला फूंका

महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान: भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस विधायक का पुतला दहन

मंडला। मंडला में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयानों के विरोध में शनिवार शाम भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नेहरू स्मारक परिसर में विधायक का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधायक के बयान को महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं और यह संपूर्ण नारी समाज का अपमान है। कार्यकर्ताओं ने विधायक से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और कांग्रेस से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू कछवाहा ने कहा कि महिलाओं के प्रति इस प्रकार की भाषा कांग्रेस की सोच को दर्शाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र माफी नहीं मांगी गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।


पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य संजय कुशराम, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री शशि पटेल सहित नगर अध्यक्ष शिवा रानू, राजपूत अनीता तिवारी, शिखा श्रीवास्तव, उमा यादव, ममता साहू, तरला कछवाहा, पूर्णिमा धुर्वे, प्रतिभा साहू, अनीता चौधरी, अंकिता दुबे, दीप्ति नरेलिया, बबीता अधिकारी, मुक्ता मणि, ललिता लाहोरिया, संध्या यादव, सारिका मिश्रा, गंगोत्री बडगैया, रागिनी तिवारी, शीतल वैष्णव, सौरभ गुप्ता, मयंक विश्वकर्मा, अमन अग्रवाल, मोंटी मलिक, दीपांशु दुबे, अंकित चौरसिया, शानू दुबे, नीरज कांड्रा, सावन नीखर, इशांक साहू, विभोर मिश्रा, महेंद्र सोनकेशरी, अंकित ज्योतिषी, दीपांशु बब्बू दुबे, सुनील मिश्रा, देव, नरेश सिंधिया, दिनेश चोधरी, यशवंत तिवारी, सुधीर मिश्रा, विकास यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


भाजपा कार्यालय, मंडला

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.