पूर्व विधायक ने यूजीसी अध्यक्ष पर उठाए सवाल

पूर्व विधायक ने यूजीसी अध्यक्ष पर उठाए सवाल
पूर्व विधायक किशोर समरीते

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष को निलंबित करने की मांग पूर्व विधायक किशोर समरीते ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

          

बालाघाट संयुक्त क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लांजी–किरनापुर क्षेत्र के पूर्व विधायक किशोर समरीते ने महामहिम राष्ट्रपति तथा भारत के प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष विनीत जोशी को निलंबित करने की मांग की है।

अपने पत्र में किशोर समरीते ने आरोप लगाया है कि संसद में विधेयक पारित कराए बिना विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष द्वारा नया प्रावधान लाया गया है, जिससे समाज में विसंगतियां उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत में शिक्षा का क्षेत्र सदैव जातिवाद और वर्ण व्यवस्था से दूर रहा है, लेकिन वर्तमान में लाए गए प्रावधान इस मूल भावना के विपरीत हैं।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि बिना संविधान की मंशा के जाति और वर्ण व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए कोई नया अधिनियम लागू करना उचित नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की है कि ऐसे किसी भी प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति न दी जाए।

किशोर समरीते ने यह भी कहा कि संसद को यह अधिकार है कि वह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष को बदल सके, और इस विषय पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

WhatsApp