बैंक सीईओ अभिनव सिंह बघेल ने किया धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण, पारदर्शिता पर दिया जोर

बालाघाट
कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्री मृणाल मीना के मार्गदर्शन में बैंक सीईओ श्री अभिनव सिंह बघेल द्वारा 20 दिसंबर को जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री बघेल भेंडारा क्षेत्र अंतर्गत डोंगरमाली, बेनी, लडसड़ा एवं भेंडारा स्थित धान खरीदी केंद्रों पर पहुंचे।
निरीक्षण के समय समितियों द्वारा की जा रही धान खरीदी की प्रक्रिया, स्टैकिंग व्यवस्था, बारदानों की उपलब्धता, सिलाई कार्य, तौल कांटों की संख्या, किसानों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
बैंक सीईओ श्री बघेल ने उपार्जन कार्य में लगे कर्मचारियों को शासन की उपार्जन नीति के अनुरूप ही धान खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर तौली गई धान की बोरियों को पुनः तौलकर जांच की और स्पष्ट किया कि केवल निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही धान की खरीदी की जाए।
इसके अतिरिक्त श्री बघेल द्वारा धान खरीदी केंद्र दीनी का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर बैंक इन्वेंटरी मैनेजर श्री अमरेश सिंह परिहार भी उपस्थित रहे। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना रहा।
       प्रताप गेडाम - जिला क्राइम रिपोर्टर
                  बालाधार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.