अवैध गैस सिलेंडर जप्त करने की कार्यवाही

 जिला संवादाता
By -
0

सिवनी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुरई प्रशांत उइके के भ्रमण के दौरान ग्राम ग्वारी में ईश्वर पाल पिता राधेलाल पाल की दुकान पर अवैध रूप से 14 गैस सिलेंडर रखे पाए गए। यह सिलेंडर घरेलू उपयोग हेतु निर्धारित गैस सिलेंडर होने के बावजूद व्यावसायिक प्रयोजन के लिए रखे गए थे।


अनुविभागीय अधिकारी (रा.) प्रशांत उइके के निर्देशानुसार कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी (JSO) कुरई द्वारा मौके पर पहुंचकर सभी 14 सिलेंडरों को जप्त किया गया। मौके पर आवश्यक पंचनामा तैयार कर आगे की विधिक कार्यवाही प्रारंभ की गई।


उन्होंने बताया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का अवैध भंडारण या विक्रय कानूनन दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है तथा भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयाँ सतत जारी रहेंगी।


Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default