किसानों के लिए बड़ी खबर! धान पंजीयन की तारीख बढ़ी, अब एग्रीस्टैक आईडी बनेगी जरूरी कड़ी!

REPORTER
By -
0
बालाघाट, 
30 अक्टूबर 2026
 खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने की तैयारी कर रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जिले में करीब 2500 किसान निर्धारित समय-सीमा में पंजीयन कराने से वंचित रह गए थे। अब शासन ने ऐसे किसानों को एक और अवसर देते हुए धान उपार्जन पंजीयन पोर्टल 4 नवंबर 2026 तक खुला रखने की अनुमति प्रदान की है।
    👉      10 अक्टूबर को बंद हुआ था पंजीयन, अब मिला दूसरा मौका
समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की अंतिम तिथि पहले 10 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। लेकिन पिछले वर्ष की तुलना में जिले के लगभग 2500 किसान पंजीयन से शेष रह गए थे। किसानों की परेशानी को देखते हुए शासन ने पंजीयन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।
    👉          एग्रीस्टैक आईडी नहीं तो पंजीयन में आएगी परेशानी
धान उपार्जन के लिए पंजीयन कराने वाले किसानों के पास एग्रीस्टैक आईडी होना अनिवार्य है। जिन किसानों ने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, उन्हें निर्धारित समय-सीमा में प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
   👉       किसानों के पास अब सिर्फ 5 दिन का                                        अवसर
जिले के वंचित किसानों के पास अब 4 नवंबर तक पंजीयन कराने का अवसर है। निर्धारित अवधि में पंजीयन नहीं कराने वाले किसानों को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

إرسال تعليق (0)
6 /related/default