. किसानों के लिए राहत या नया नियम? सहकारी बैंक की बैठक में सामने आई बड़ी जानकारी!

REPORTER
By -
0
बालाघाट
23 अक्टूबर 2026।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट के मुख्यालय में 22 अक्टूबर को कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में अपेक्स बैंक भोपाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी आर.सी. पटले ने बैंकिंग कार्यों और डिजिटल सुविधाओं की समीक्षा की। बैठक में शाखा प्रबंधकों, पर्यवेक्षकों एवं बैंक अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के निर्देश दिए गए।
      👉       ऋण वितरण और वसूली पर अधिकारियों से मांगा हिसाब
************************************
बैठक में कृषि ऋण वितरण, वसूली, एनपीए, अमानत वृद्धि, नए किसान क्रेडिट कार्ड, बचत खातों और पैक्स कम्प्यूटरीकरण की शाखावार समीक्षा की गई। श्री पटले ने बैंकिंग कार्यों में तेजी लाने और निष्क्रिय खातों को सक्रिय करने के निर्देश दिए।
    👉        किसानों के लिए बड़ी राहत, ऋण चुकाने का बदला नियम
**************************
बैठक में जानकारी दी गई कि नए नियमों के अनुसार किसानों को ऋण चुकाने के लिए हर वर्ष 31 मार्च की अनिवार्यता नहीं रहेगी। अब किसान ऋण लेने की तारीख से एक वर्ष के भीतर ऋण चुका सकेंगे। इससे किसानों को ऋण अदायगी में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
  👉          घर बैठे सदस्यता और केसीसी की ऑनलाइन सुविधा
*****************************
बी-पैक्स सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर देते हुए श्री पटले ने बताया कि पात्र किसानों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर फसल ऋण उपलब्ध कराया जाता है। सदस्यता और केसीसी की प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है, जिसके लिए अद्यतन समग्र आईडी आवश्यक है।
बैठक में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिनव सिंह बघेल, प्रबंधक (लेखा) पी. जोशी सहित शाखा प्रबंधक, पर्यवेक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default