खेतों में पानी का इंतजार, अधिकारियों के सामने किसानों की पुकार! विधायक पारधी ने संभाला मोर्चा!

REPORTER
By -
0
खैरलांजी/बालाघाट,
खैरलांजी क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से सिंचाई के पानी की समस्या से जूझ रहे किसानों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। विधायक गौरव सिंह पारधी के प्रयासों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय के बाद राजीव सागर एवं भीमगढ़ बांध से क्षेत्र में पानी पहुंचने लगा है।
 👉        पांच गांवों में पहुंचे विधायक, किसानों की सुनी समस्याएं।
विधायक गौरव सिंह पारधी ने अंसेरा, कचेखनी, किन्ही, कटोरी और बैजू मोहगांव में सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं किसानों के साथ बैठक कर पानी की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान किसानों ने सिंचाई से जुड़ी परेशानियों से अवगत कराया।
  👉       नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने पर जोर 
विधायक पारधी ने अधिकारियों से कहा कि केवल बांधों से पानी छोड़ना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि नहरों के अंतिम छोर पर बसे किसानों के खेतों तक भी समय पर पानी पहुंचे।
अब किसानों की नजर खेतों तक पानी पहुंचने पर
राजीव सागर और भीमगढ़ बांध से जलापूर्ति शुरू होने की जानकारी के बाद किसानों में उम्मीद बढ़ी है। हालांकि, वास्तविक राहत तभी मिलेगी जब प्रभावित गांवों के सभी जरूरतमंद किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।
   👉         अब बड़ा सवाल यह है कि बांधों से निकला पानी नहरों के अंतिम छोर तक कब और कितनी मात्रा में पहुंचेगा
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

إرسال تعليق (0)
6 /related/default