जिला अस्पताल में क्या देखकर सख्त हुए कलेक्टर? लॉन्ड्री का ठेका निरस्त करने के निर्देश!

REPORTER
By -
0
बालाघाट, 
जिला चिकित्सालय बालाघाट में गुरुवार सुबह 9 बजे कलेक्टर आदित्य सिंह अचानक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का जायजा लेते हुए मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं, भोजन और नाश्ते की जानकारी ली। इस दौरान व्यवस्थाओं में मिली कमियों को सुधारने के सख्त निर्देश दिए।
    👉        लॉन्ड्री व्यवस्था पर नाराजगी, ठेका निरस्त करने के निर्देश
*****************************
निरीक्षण के दौरान लॉन्ड्री का कार्य संतोषजनक नहीं मिलने पर कलेक्टर ने संबंधित ठेकेदार का ठेका निरस्त कर अन्य व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए। साथ ही खराब बेड तत्काल बदलने, अनुपयोगी सामग्री हटाने और सभी वार्डों में पर्याप्त रोशनी एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा।
👉    कलेक्टर ने खुद चखकर परखी नाश्ते की गुणवत्ता
**************************************
कलेक्टर ने अस्पताल की कैंटीन पहुंचकर मरीजों के लिए तैयार नाश्ते को स्वयं चखकर उसकी गुणवत्ता जांची। उन्होंने मरीजों को समय पर पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
लापरवाही मिली तो जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई
कलेक्टर ने चेतावनी दी कि वे कभी भी अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर सकते हैं। साफ-सफाई में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डॉक्टरों एवं कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने और पोषण पुनर्वास केंद्र में माताओं को रोजगारमूलक प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया, सिविल सर्जन डॉ. निलय जैन और सीएमओ सूर्य प्रकाश उके उपस्थित रहे।
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

إرسال تعليق (0)
6 /related/default