गर्रा में मंत्री पटेल ने खोल दिया विकास का पिटारा! 62 कार्यों के पीछे क्या है बड़ा प्लान?

REPORTER
By -
0
बालाघाट,
 22 अक्टूबर 2026
मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गुरुवार को लालबर्रा विकासखंड की ग्राम पंचायत गर्रा में नवनिर्मित ई-लायब्रेरी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने 124 करोड़ 06 लाख रुपये की लागत के 62 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जिले को बड़ी सौगात दी।
तीन साल में हर मजरा-टोला तक पहुंचेगी पक्की सड़क
मंत्री श्री पटेल ने घोषणा की कि आने वाले तीन वर्षों में प्रदेश का कोई भी मजरा-टोला सड़क सुविधा से वंचित नहीं रहेगा। सरकार ने 20 मकान, 100 की आबादी अथवा 6 हजार वर्गमीटर क्षेत्र को मजरा-टोला मानकर सड़क पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
पंचायतों के पास विकास के लिए धन की कमी नहीं
मंत्री पटेल ने कहा कि ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराई जा रही है। पंचायतें अपनी आय बढ़ाने के लिए नियमानुसार टैक्स वसूल सकती हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2,472 ग्राम पंचायत भवन दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।
   👉       62 विकास कार्यों से बदलेगी ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर
********************************
124.06 करोड़ रुपये के कार्यों में पीएम जनमन योजना के तहत 4 सड़क मार्ग एवं 23 ब्रिज, क्षतिग्रस्त 11 ब्रिजों का पुनर्निर्माण, मुख्यमंत्री मजरा-टोला योजना के तहत 22 सड़क मार्ग तथा अन्य योजना के 2 कार्य शामिल हैं।युवाओं के लिए ई-लायब्रेरी बनेगी नई उम्मीद
सांसद श्रीमती भारती पारधी ने सरपंच वैभव बिसेन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ई-लायब्रेरी से ग्रामीण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और अध्ययन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने किसानों की सिंचाई समस्या के समाधान के लिए भीमगढ़ जलाशय से पानी उपलब्ध कराने के प्रयासों की भी जानकारी दी।
कार्यक्रम में सांसद भारती पारधी, विधायक राजकुमार कर्राहे, विवेक विक्की पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा लिल्हारे, जिला पंचायत सीईओ तनुश्री मीणा, सरपंच वैभव बिसेन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default