गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थलों का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
, 24 सितंबर 2026
गणेश उत्सव के समापन को देखते हुए गणेश प्रतिमाओं के सुरक्षित एवं व्यवस्थित विसर्जन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुवार शाम कलेक्टर श्री कुमार सत्यम एवं पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा ने ग्राम रोड स्थित वैनगंगा नदी के छोटे पुल तथा गायखुरी में बनाए गए गणेश प्रतिमा विसर्जन कुंडों का निरीक्षण किया।
कलेक्टर एवं एसपी ने दोनों स्थलों पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, आवागमन और विसर्जन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रतिमाओं का विसर्जन केवल निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही कराया जाए तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
उन्होंने नदी के गहरे पानी और जोखिम वाले स्थानों पर लोगों की आवाजाही रोकने, पर्याप्त निगरानी रखने तथा विसर्जन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं को सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए भी कहा।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री गोपाल सोनी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर सहित नगरपालिका का अमला मौजूद रहा। अधिकारियों ने विसर्जन कुंड, पहुंच मार्ग और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर शेष तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
  👉    .श्रद्धालुओं से सुरक्षित विसर्जन की अपील
*********************************
कलेक्टर श्री कुमार सत्यम एवं एसपी श्री आदित्य मिश्रा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित विसर्जन स्थलों पर ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करें। उन्होंने सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से गणेश प्रतिमा विसर्जन करने का आग्रह किया।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default