24 सितंबर 2026। मर्यादित सेवा सहकारी समिति झालीवाड़ा की आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही वर्तमान में धान की फसल में दिखाई दे रहे कीट एवं रोगों की रोकथाम के लिए तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया।
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ने किसानों को धान की फसल में लगने वाले प्रमुख रोग एवं कीटों की पहचान, उनके प्रभाव तथा प्रभावी नियंत्रण के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसानों को बताया गया कि फसल में रोग या कीट के लक्षण दिखाई देने पर समय रहते आवश्यक कृषि उपाय अपनाकर नुकसान को कम किया जा सकता है।
आमसभा में फसलों में दवाओं के उचित एवं प्रभावी छिड़काव के लिए स्प्रेयर पंप के उपयोग और उसकी उपयोगिता भी समझाई गई। किसानों को दवाओं का छिड़काव करते समय अनुशंसित मात्रा एवं निर्धारित विधि का पालन करने की सलाह दी गई।
अधिकारी ने किसानों से अपील की कि फसल में किसी भी प्रकार के कीट या रोग के लक्षण दिखाई देने पर बिना जानकारी के दवाओं का प्रयोग न करें, बल्कि समय पर कृषि विभाग से तकनीकी सलाह लेकर अनुशंसित दवाओं एवं कृषि उपायों का ही उपयोग करें।
