अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
 जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग
ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभागीय अमले ने बालाघाट और कटंगी तहसील क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में संलिप्त तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कर अभिरक्षा में रखी हैं।
उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि खनिज विभाग की टीम ने ग्राम भमोड़ी और भटेरा-खैरी रोड पर कार्रवाई करते हुए एक-एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन करते पकड़ा। दोनों वाहनों को कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा), बालाघाट की अभिरक्षा में रखा गया है।
इसी प्रकार ग्राम बहाकल, तहसील कटंगी में की गई कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में संलिप्त पाई गई। वाहन को पुलिस थाना कटंगी की अभिरक्षा में रखा गया है।
खनिज विभाग द्वारा तीनों वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जांच और कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।
         
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default