भरवेली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रट्टा में शनिवार को आपसी विवाद ने उस समय उग्र रूप ले लिया, जब दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।विवाद के दौरान लाठी-डंडे चलने से छह लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कथित हमलावर पक्ष के घर के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी मयंक तिवारी सहित चार थानों के प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया तथा गांव में तनाव को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है।
👉 .ट्रैक्टर को लेकर शुरू हुआ विवाद
********************************
जानकारी के अनुसार रट्टा नाले में उत्खनन के लिए खड़े ट्रैक्टर को लेकर विवाद की शुरुआत हुई। ट्रैक्टर को लेकर दूध का धंधा करने वाले मुकेश मरकाम ने सरपंच को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ने पर मारपीट की बात सामने आई।
👉 छह घायलों को अस्पताल पहुंचाया
****************************** घटना में छह लोगों के घायल होने की जानकारी है। सरपंच रवि कुंभरे और उपसरपंच को भी चोटें आने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि घायलों की संख्या और घटना की पूरी स्थिति को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
👉 अवैध खनन के आरोप भी सामने आए
******************************
सरपंच रवि कुंभरे की ओर से गांव में लंबे समय से अवैध रेत और गिट्टी खनन किए जाने का आरोप लगाया गया है। उनका कहना है कि पूर्व में खनिज विभाग द्वारा बड़ी मात्रा में गिट्टी बरामद कर पंचायत के सुपुर्द की गई थी। वहीं दूसरे पक्ष पर आरोप है कि रात के अंधेरे में उक्त गिट्टी चोरी की जा रही थी।
👉 पुलिस कर रही पूरे घटनाक्रम की जांच
****************************
