सावित्री बाई चौधरी से जुड़े किरनापुर मामले को लेकर सामाजिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है। मामले को लेकर मारारमली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर नानू कावरे ने स्वजातीय बंधुओं से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की और समाज को एकजुट करने की दिशा में पहल शुरू की।
बैठक के दौरान मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं, समाज की अपेक्षाओं और आगे की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कावरे ने कहा कि समाज के लोगों को साथ लेकर इस मुद्दे को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मारारमली सामाजिक संगठन के जनसमर्थन के साथ समाज की आवाज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष पहुंचाई जाएगी। इसके लिए सामाजिक बंधुओं से संवाद और समर्थन जुटाने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
