“कलेक्टर कुमार सत्यम का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार अधिकारियों को मिली एसडीएम की कमान”

REPORTER
By -
0
अभयवाणी न्यूज
बालाघाट,
  कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने जिले में प्रशासनिक कार्य व्यवस्था को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने की दृष्टि से राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच नए सिरे से कार्य विभाजन किया है। जारी आदेश के तहत विभिन्न अनुविभागों में अधिकारियों को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं एसडीएम का दायित्व सौंपा गया है।
कार्य विभाजन के अनुसार संयुक्त कलेक्टर श्री विजय सिंह यादव को कटंगी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर श्री कमलचंद सिंहसार को किरनापुर एसडीएम, श्री आदित्य नारायण तिवारी को लांजी एसडीएम तथा श्री श्रीश प्यासी को वारासिवनी एसडीएम का दायित्व सौंपा गया है।
इसके अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर श्री श्रीश प्यासी को परसवाड़ा एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
प्रशासनिक अधिकारियों के बीच किए गए इस कार्य विभाजन से जिले के विभिन्न अनुविभागों में प्रशासनिक एवं राजस्व संबंधी कार्यों के संचालन में और अधिक गति आने की उम्मीद है।
          
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default