भीमगढ़ बांध के दो गेट खुले, वैनगंगा में छोड़ा जा रहा 96 क्यूमेक्स पानी।

REPORTER
By -
0
बालाघाट, 
26 सितंबर 2026
संजय सरोवर परियोजना (भीमगढ़ बांध) का जलस्तर बढ़कर 519.38 मीटर पहुंच गया है। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध के दो जलद्वार खोलकर अतिरिक्त पानी वैनगंगा नदी में छोड़ा जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर को सुबह 10:30 बजे जलद्वार क्रमांक 5 एवं 6 को 0.30-0.30 मीटर खोला गया। दोनों गेट कुल 0.60 मीटर खुले होने के कारण बांध से लगभग 3,382 घनफीट प्रति सेकंड (96 क्यूमेक्स) की दर से पानी वैनगंगा नदी में छोड़ा जा रहा है।
 👉    बांध से पानी छोड़े जाने के चलते वैनगंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना है। प्रशासन ने नदी एवं बांध के निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने तथा नदी के जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से नहीं जाने की अपील की है।
प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा बांध और नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति में कलेक्ट्रेट कार्यालय के कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07632-240102 पर संपर्क किया जा सकता है।
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

إرسال تعليق (0)
6 /related/default