सड़क नहीं, कीचड़ का रास्ता! रोज इसी दलदल से गुजर रहे स्कूली बच्चे।

REPORTER
By -
0
अभयवाणी
प्रहलाद गजभिये( जिला संवाददाता बालाघाट)
लालपुर
ग्राम लालपुर, जनपद पंचायत वारासिवनी में निर्मित लालपुर-कन्हारटोला मार्ग वर्षा ऋतु में आम नागरिकों और स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। मार्ग पर जगह-जगह कीचड़ जमा होने के साथ गड्ढों में पानी भरा हुआ है, जिससे आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र के स्कूली बच्चे प्रतिदिन इसी मार्ग से स्कूल आने-जाने के लिए मजबूर हैं। कई बच्चे साइकिल से तो कई पैदल इस मार्ग का उपयोग करते हैं। बारिश के दौरान सड़क पर फैले कीचड़ और पानी के कारण बच्चों के कपड़े तक गंदे हो जाते हैं। फिसलन के चलते दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
ग्रामीणों का कहना है कि आवागमन के लिए यह प्रमुख मार्ग है, बावजूद इसके इसकी स्थिति सुधारने की दिशा में जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग का पर्याप्त ध्यान नहीं है। पूर्व में मरम्मत के नाम पर डाली गई मुरम भी बारिश के चलते कीचड़ में तब्दील हो गई है, जिससे समस्या और बढ़ गई है।
  👉         अभयवाणी की राय
बच्चों और ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए लालपुर-कन्हारटोला मार्ग का स्थायी एवं पक्का निर्माण कराया जाना जरूरी है। हर वर्ष बारिश में सड़क की यही दुर्दशा लोगों के लिए परेशानी बनती है। जिम्मेदार विभाग को तत्काल स्थल निरीक्षण कर मार्ग की स्थिति सुधारने के साथ ही इसके पक्के निर्माण की दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए, ताकि स्कूली बच्चों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

إرسال تعليق (0)
6 /related/default