अभयवाणी
प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट )
बालाघाट 31 अगस्त 2026भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की वर्ष 2022 बैच की अधिकारी सुश्री तनुश्री मीणा ने आज 31 अगस्त को जिला पंचायत बालाघाट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
सुश्री तनुश्री मीणा की पहली पदस्थापना सहायक कलेक्टर के रूप में छिंदवाड़ा जिले में हुई थी। इसके बाद उन्होंने झाबुआ जिले के पेटलाबाद में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) यानी एसडीएम के पद पर कार्य किया।
जिला पंचायत सीईओ के रूप में उनकी पदस्थापना के बाद जिले में ग्रामीण विकास, पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी उनके पास रहेगी।
👉 अभयवाणी न्यूज बालाघाट 👈
