गड्डा मोहल्ले में खुलेआम सज रही जुए की फड़, कार्रवाई नहीं होने से उठ रहे सवाल।

REPORTER
By -
0
            प्रहलाद गजभिये( जिला ब्युरो बालाघाट)
लालबर्रा / बालाघाट
 लालबर्रा नगर के गड्डा मोहल्ला तथाआसपास के क्षेत्रों में कथित रूप से बड़े पैमाने पर अवैध जुए का कारोबार संचालित होने की चर्चाएं तेज हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां प्रतिदिन हजारों से लेकर लाखों रुपये तक का दांव लगाया जा रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य और कई परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
रहवासियों का कहना है कि जुए की फड़ देर रात तक संचालित होती है और क्षेत्र के साथ-साथ दूर-दराज से भी लोग यहां पहुंचते हैं। इसके बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन को इसकी जानकारी है तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही, और यदि जानकारी नहीं है तो यह भी गंभीर विषय है।
क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने मांग की है कि अवैध जुए के इस कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए और इसमें शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि जुए की लत से कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं और समाज में गलत संदेश जा रहा है।
इस संबंध में लालबर्रा थाना प्रभारी राजमल दायमा का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी तथा अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में संचालित नहीं होने दिया जाएगा।
         👉   अभयवाणी की राय   👈
यदि क्षेत्र में अवैध जुए का कारोबार संचालित हो रहा है, तो निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होना आवश्यक है। कानून का समान रूप से पालन ही समाज में विश्वास और सुरक्षा का आधार है।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default