आम के पेड़ से टकराई बाइक, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

REPORTER
By -
0
          अभयवाणी
  प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट)
  खैरलांजी / बालाघाट
ग्राम पंचायत भण्डारबोड़ी के कचेखानी मार्ग पर गुरुवार 30 जुलाई को हुए एक भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना थाना खैरलांजी क्षेत्र अंतर्गत भण्डारबोड़ी–कचेखानी रोड पर सुबह लगभग 11 बजे की बताई जा रही है।
मृतकों की पहचान राधेश्याम भलावे (56 वर्ष), पिता चंदन भलावे, निवासी वार्ड क्रमांक 4, ग्राम भण्डारबोड़ी तथा उनके पुत्र मुकेश भलावी (23 वर्ष), पिता राधेश्याम भलावे, दोनों जाति गोंड, के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित आम के पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शराब के सेवन की पुष्टि होने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default