प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो चीफ बालाघाट)
बालाघाटमध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की गई है। इस प्रशासनिक फेरबदल में बालाघाट जिले के कलेक्टर मृणाल मीणा का स्थानांतरण छतरपुर जिले के कलेक्टर के रूप में किया गया है। वहीं 2017 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार सत्यम को बालाघाट का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
कुमार सत्यम इससे पूर्व ग्वालियर में अपर कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे। प्रशासनिक दक्षता और कार्यशैली के कारण उनकी पहचान एक सक्रिय अधिकारी के रूप में रही है। बालाघाट में कलेक्टर के रूप में यह उनकी पहली पदस्थापना होगी।
वहीं मृणाल मीणा वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने 13 अगस्त 2024 को बालाघाट कलेक्टर का कार्यभार संभाला था। लगभग दो वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने जिले में सुशासन, विकास कार्यों, जनसुनवाई, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, जल संरक्षण, सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया। उनके कार्यकाल में प्रशासनिक पारदर्शिता और जनसहभागिता को भी बढ़ावा मिला।
राज्य सरकार के इस तबादला आदेश के बाद अब बालाघाट जिले की प्रशासनिक कमान कुमार सत्यम के हाथों में होगी। जिलेवासियों को उम्मीद है कि वे विकास कार्यों को नई गति देंगे तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।
उल्लेखनीय है कि यह तबादला राज्य सरकार द्वारा किए गए व्यापक प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टरों सहित आठ आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापनाएँ की गई हैं।
अभयवाणी समाचार पत्र
बालाघाट
👆👆
