चावल घोटाला - पार्टनर' गिरफ्तार, लेकिन 'मालिक' अब भी बाहर! चाचा-भतीजे पर कार्रवाई में देरी से उठे सवाल।

REPORTER
By -
0
          प्रहलाद गजभिये( जिला ब्युरो बालाघाट )
बालाघाट
        सरकारी चावल घोटाले की जांच में अब शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW/SIT) द्वारा हर्ष राइस मिल से जुड़े पार्टनर विनोद शर्मा की गिरफ्तारी के बाद मामले में कई नए सवाल खड़े हो गए हैं। जांच एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रही हैं, लेकिन मिल के कथित मुख्य संचालकों और बड़े हिस्सेदारों तक कार्रवाई नहीं पहुंचने से लोगों में चर्चा तेज हो गई है।
जानकारी के अनुसार, विनोद शर्मा को पुलिस हर्ष राइस मिल ले गई, जहां डिजिटल लेनदेन, वित्तीय दस्तावेज, रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। साथ ही संचेती मिल के मैनेजर राजेश संचेती से भी पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र की गई हैं।
जांच में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जुड़े ऐसे डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जो विभिन्न राइस मिलों और एथेनॉल प्लांट के बीच सीधे आर्थिक संबंधों की ओर संकेत कर रहे हैं। जांच एजेंसी इन दस्तावेजों और रिकॉर्ड की गहन पड़ताल कर रही है।
 👉     चाचा-भतीजे पर कार्रवाई में देरी पर सवाल
*************************************
सूत्रों के अनुसार, हर्ष राइस मिल में लगभग 80 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले कुमार कावरे (चाचा) और अविनाश कावरे (भतीजा) अभी तक गिरफ्तारी से बाहर हैं। जबकि जांच में उनके नाम लगातार सामने आने की चर्चा है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या जांच केवल सीमित दायरे में ही रहेगी या बड़े जिम्मेदार लोगों तक भी पहुंचेगी।
    👉        200 से अधिक लोगों से पूछताछ
--------------------------------------------------
एसआईटी अब तक 200 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। प्रतिदिन 25 से 30 लोगों को कंट्रोल रूम बुलाकर बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच का दायरा बालाघाट के अलावा सिवनी, छिंदवाड़ा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ तक फैल चुका है। ट्रक चालक, ट्रांसपोर्टर, राइस मिल संचालक और व्यवसायियों से भी पूछताछ जारी है।
      👉     पूछताछ जारी, स्थिति अभी अस्पष्ट
----------------------------------------------------
सूत्रों के मुताबिक, कुमार कावरे से कई दौर की पूछताछ हो चुकी है और आगे भी पूछताछ की संभावना है। हालांकि अभी तक उन्हें आरोपी घोषित नहीं किया गया है। इसी प्रकार अविनाश कावरे की भूमिका को लेकर भी जांच जारी है।
'  👉        बलि का बकरा' बनाए जाने की चर्चा
--------------------------------------------------
स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी तेज है कि कहीं पूरे मामले में केवल कुछ लोगों पर कार्रवाई कर बाकी जिम्मेदार लोगों को बचाने की कोशिश तो नहीं हो रही। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
     👉   अब तक 13 गिरफ्तारियां
-------------------------------------------
सूत्रो के अनुसार, इस बहुचर्चित चावल घोटाले में अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें राइस मिल संचालक, ट्रांसपोर्टर और अन्य संबंधित लोग शामिल हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि पूरे नेटवर्क की परतें खोली जा रही हैं और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
         अभयवाणी समाचार पत्र
         👆👆👆👆👆👆👆
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default