लगता है Sp साहब जिले की कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम साबित हो रहे हैं?
आये दिन गुंडागर्दी दहशत अपराधों की वजह से भयभीत हैं जिलेवासी। अपराधी बेखौफ होकर दिनदहाड़े अपराध करने से बिलकुल भी नही डर रहे हैं।
ताजा मामला करेली थाना अंतर्गत का है जहां शिवेंद्र नेमा व उनके दोस्तों के साथ रास्ता रोककर जमकर मारपीट की गई।
शिवेन्द्र नेमा ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि दिनांक 12/07/2026 को डी एम पैलेस दोस्त की शादी में सपरिवार आया था रात्रि लगभग 1.50 बजे पीएस होटल के सामने कुछ लोग तीन चार फोर व्हीलर के साथ वहाँ खड़े थे जिससे हमारी गाड़ी निकल नहीं पा रही थी तो मैंने उतरकर कहा कि आपकी गाड़ी साइड कर लीजिए गाड़ी निकल नहीं पा रही है तो वहाँ पर उपस्थित मडेसुर के ईशु यादव, अनुराग यादव और करेली के अंशु जाट, गौरव शर्मा व आदित्य सेन द्वारा गंदी गंदी गालियाँ दी गई मना करने पर उन लोगों द्वारा लाठी डंडों से हमला कर दिया बीच बचाव करने आये मेरे दोस्त पर भी हमला कर दिया, जैसे तैसे हम लोग वहाँ से जान बचाकर भागे तो पीछा किया जान से मारने की धमकी दी। उक्त मामले में थाना करेली में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है । होटल पीएस करेली की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली जाये जिससे घटना में शामिल और भी आरोपियों की पहचान की जा सकती है।
शिवेन्द्र नेमा ने बताया कि भविष्य में उन पर या उनके परिवार दोस्तों पर कोई अप्रिय घटना घटती है तो उसके लिए उक्त लोग ही शामिल होगें।
