प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट )
बालाघाट
पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि डबल मनी घोटाले की जांच में अब तक 20 रजिस्टर बरामद हुए हैं, जिनमें लगभग 3700 निवेशकों का रिकॉर्ड मिला है। इन रजिस्टरों में निवेशकों के नाम, आधार नंबर, चेक नंबर, निवेश की राशि और मैच्योरिटी से जुड़ी जानकारी दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, निवेशकों की जानकारी का सत्यापन कर न्यायालय के माध्यम से उनकी मूल निवेश राशि वापस दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक विशेष काउंटर बनाया जाएगा, जहां निवेशकों से आवेदन लेकर उनका सत्यापन किया जाएगा।
एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ रही हैं। पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए बेची गई जमीनों की भी जांच की जा रही है तथा संबंधित लोगों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे, ताकि यदि किसी ने ऐसी जमीन खरीदी हो तो वह पुलिस को जानकारी दे सके।
पुलिस का कहना है कि जांच जल्द पूरी कर निवेशकों को उनकी राशि वापस दिलाने और डबल मनी प्रकरण का शीघ्र निराकरण कराने का प्रयास किया जा रहा है।
अभयवाणी समाचार पत्र
👆👆👆👆👆👆
