मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत बालाघाट से 196 श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना, सांसद भारती पारधी ने दी शुभकामनाएं।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत बालाघाट जिले के 196 चयनित श्रद्धालु शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की पावन नगरी मथुरा-वृंदावन की तीर्थयात्रा के लिए विशेष ट्रेन से रवाना हुए। बालाघाट रेलवे स्टेशन पर आयोजित गरिमामयी समारोह में बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सांसद श्रीमती पारधी ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना वरिष्ठ नागरिकों की धार्मिक आस्था का सम्मान करने वाली जनकल्याणकारी पहल है।उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को इस योजना के माध्यम से देश के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से भगवान श्रीकृष्ण से जिले एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य श्रीमती मौसम बिसेन, श्री रमेश रंगवानी, श्री गणेश अग्रवाल, नगर पालिका के पार्षद, संयुक्त कलेक्टर राहुल नायक, एसडीएम गोपाल सोनी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
विशेष तीर्थ ट्रेन बालाघाट से नैनपुर, जबलपुर और कटनी होते हुए मथुरा-वृंदावन पहुंचेगी। इस यात्रा में मंडला, जबलपुर और कटनी जिलों के श्रद्धालु भी शामिल हैं। तीर्थयात्रा पूर्ण कर यही विशेष ट्रेन 28 जुलाई को दोपहर 3 बजे बालाघाट वापस पहुंचेगी।
शासन द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए रेल यात्रा, आवास, भोजन, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे श्रद्धालु बिना किसी आर्थिक चिंता के अपनी आध्यात्मिक यात्रा का लाभ उठा सकें।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default