आखिरी मौका - बालाघाट के 15 शासकीय कॉलेजों में 7,983 सीटें अब भी खाली, 31 जुलाई तक लें प्रवेश

REPORTER
By -
0

प्रहलाद गजभिये( जिला ब्युरो बालाघाट )
बालाघाट
उच्च शिक्षा का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए यह अंतिम अवसर है। मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश प्रक्रिया के तहत जिले के शासकीय महाविद्यालयों में 31 जुलाई 2026 तक प्रवेश लिए जा रहे हैं। जिले के 15 शासकीय महाविद्यालयों में अभी भी 7,983 सीटें रिक्त हैं। विभाग ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना शीघ्र ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम में प्रवेश सुनिश्चित करें।
पीजी कॉलेज बालाघाट के प्राचार्य श्री मरठे ने बताया कि रिक्त सीटों में स्नातक, स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष तथा स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की सीटें शामिल हैं। विशेष रूप से जटाशंकर त्रिवेदी शासकीय महाविद्यालय, बालाघाट में स्नातकोत्तर कला संकाय के विभिन्न विषयों में बड़ी संख्या में सीटें उपलब्ध हैं।
आंकड़ों के अनुसार जिले में सबसे अधिक 1,902 सीटें शासकीय अरण्य भारती महाविद्यालय, बैहर में रिक्त हैं। इसके अलावा जटाशंकर त्रिवेदी महाविद्यालय, बालाघाट में 942, लालबर्रा में 830, कटंगी में 821, शंकर साव पटेल महाविद्यालय, वारासिवनी में 670 तथा मलाजखंड में 663 सीटें खाली हैं। वहीं हट्टा में 481, कमला नेहरू कला महाविद्यालय, बालाघाट में 454, लामता में 320, खैरलांजी में 260, परसवाड़ा में 204, तिरोड़ी में 200, किरनापुर में 142 तथा लांजी में 94 सीटें उपलब्ध हैं। शासकीय विधि महाविद्यालय, बालाघाट की सभी सीटें भर चुकी हैं।
      👉        अभयवाणी की राय     👈
उच्च शिक्षा जीवन की दिशा तय करती है। जिन विद्यार्थियों ने अब तक प्रवेश नहीं लिया है, वे इस अवसर को हाथ से न जाने दें। समय पर प्रवेश लेकर अपने भविष्य की मजबूत नींव रखें, क्योंकि एक छोटी-सी देरी पूरे शैक्षणिक वर्ष को प्रभावित कर सकती है।
      अभयवाणी समाचार पत्र
              बालाघाट
                👆👆
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default