जल जीवन मिशन से बदली रजेगाँव की तस्वीर जहाँ कभी पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष था, आज हर घर में बह रही खुशहाली की धारा ।

बालाघाट
"जल है तो कल है" की अवधारणा को साकार करते हुए जल जीवन मिशन ने विकासखंड किरनापुर की ग्राम पंचायत रजेगाँव की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दीहै। जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में कभी पेयजल संकट ग्रामीणों की सबसे बड़ी समस्या हुआ करती थी, लेकिन आज हर घर तक स्वच्छ पेयजल की पहुँच ने ग्रामीण जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन ला दिया है।
करीब 3503 की आबादी वाले रजेगाँव में वर्षों तक पानी की कमी लोगों के दैनिक जीवन का हिस्सा बनी रही। विशेष रूप से महिलाओं और बालिकाओं को सुबह से ही पानी की व्यवस्था के लिए घरों से निकलना पड़ता था। कई किलोमीटर दूर स्थित हैंडपंपों और अन्य जल स्रोतों से पानी लाने में उनका अधिकांश समय और श्रम खर्च हो जाता था। गर्मी के दिनों में स्थिति और भी विकट हो जाती थी, जब पानी के लिए लंबी कतारें और संघर्ष आम बात थी।
   👉   महिलाओं और बच्चों को मिली बड़ी राहत
********************************
पानी की समस्या का असर बच्चों की शिक्षा पर भी पड़ता था। कई विद्यार्थियों को परिवार की मदद के लिए पानी भरने जाना पड़ता था, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती थी। वहीं बुजुर्गों के लिए पानी जुटाना बेहद कठिन कार्य था। गांव में स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियाँ भी लगातार बनी रहती थीं।
ऐसे समय में वर्ष 2021 में जल जीवन मिशन ग्रामीणों के लिए आशा की नई किरण बनकर सामने आया। 1 मार्च 2021 को ग्राम रजेगाँव में जलप्रदाय योजना स्वीकृत हुई। लगभग 178.36 लाख रुपये की लागत से तैयार इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत 100 किलोलीटर क्षमता की ऊँची पानी की टंकी तथा 20 किलोलीटर क्षमता का सम्पवेल निर्मित किया गया। साथ ही पूरे गांव में पाइपलाइन नेटवर्क बिछाकर 836 घरों को घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए।
हर घर पहुँचा स्वच्छ पेयजल, बदली जीवनशैली
योजना के पूर्ण होने के बाद गांव में सकारात्मक बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे। अब ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ता। घरों तक नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल पहुँचने से महिलाओं का समय बच रहा है, जिसे वे परिवार की देखभाल, बच्चों की शिक्षा और अन्य उत्पादक कार्यों में लगा रही हैं।
बालिकाओं और विद्यार्थियों को भी इसका सीधा लाभ मिला है। अब उन्हें पानी भरने के कारण स्कूल से अनुपस्थित रहने या देर से पहुँचने की मजबूरी नहीं रही। इससे शिक्षा का वातावरण बेहतर हुआ है और बच्चों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय मिलने लगा है।
  👉        स्वास्थ्य और स्वच्छता में भी आया सुधार
********************************
स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। जलजनित बीमारियों में कमी आई है और स्वच्छता का स्तर बेहतर हुआ है। ग्रामीणों का जीवन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, स्वस्थ और सुविधाजनक बन गया है।
ग्राम निवासी श्रीमती चेतना गिरी बताती हैं कि पहले पानी के लिए रोजाना संघर्ष करना पड़ता था और दिन का बड़ा हिस्सा इसी काम में निकल जाता था। अब घर में नल से पानी मिलने के कारण समय की बचत होती है, बच्चों की पढ़ाई नियमित हो रही है और परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर हुआ है।
 👉         विकास और समृद्धि की नई धारा
**********************************
आज रजेगाँव में बहने वाला पानी केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि विकास, सम्मान, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक बन चुका है। जल जीवन मिशन ने यहां केवल नल कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराए, बल्कि ग्रामीणों को बेहतर जीवन और उज्ज्वल भविष्य की नई उम्मीद भी दी है।
गांव के ग्रामीण इस परिवर्तन से अत्यंत प्रसन्न हैं और जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रधानमंत्री Narendra Modi, मुख्यमंत्री Mohan Yadav तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं। रजेगाँव की यह सफलता कहानी इस बात का सशक्त उदाहरण है कि जब जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू होती हैं, तब वे गांवों के विकास का नया अध्याय लिखती है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved