जल्द मांगें नही हुई तो होगा उग्र आंदोलन

REPORTER
By -
0

 धरने के 49वे दिन कलेक्ट्रेट आकर सौंपा ज्ञापन



       मध्य प्रदेश किसान सभा इकाई बारहा बडा के अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा द्वारा बताया कि मध्य प्रदेश किसान सभा के जिला अध्यक्ष लीलाधर वर्मा एवं महासचिव देवेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक 4एवं 5 की गंभीर जनसमस्याओं। को लेकर कलेक्टर महोदय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय जिला पंचायत नरसिंहपुर, जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर को वार्ड के बच्चे, महिला, पुरुषों सहित संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान किए जाने ज्ञापन सौंपा है।

  ग्रामीण उग्र आंदोलन करते उसके पूर्व जिला पदाधिकारियों ने जिले के आला अधिकारियों तक समस्या को पहुंचाकर समाधान निकालने की अपेक्षा के साथ ज्ञापन सौंपकर अवगत कराए जाने निर्णय लिया है, इसके बाद भी हल नहीं निकला तो मध्य प्रदेश किसान सभा ग्रामीणों के साथ उग्र आंदोलन में उतरेगी, बच्चों सहित ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की घोषणा कर दी है, अब प्रशासन की जवाबदारी है।

 रोड नहीं बना तो बच्चों ने स्कूल का बहिष्कार किया, ग्रामीण करेंगे भूख हड़ताल

     मध्य प्रदेश किसान सभा के बैनर तले चीचली जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम बारहा बड़ा की वार्ड क्रमांक 4एवं 5 में आजादी से अभी तक सड़क, पानी, बिजली , आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं है वर्षों से शासन प्रशासन को कई बार आवेदन दिए, हल न होने पर मजबूर होकर आंदोलन की राह पकड़ी है जिससे बच्चे,महिलाएं नौजवान किसान प्रतिदिन धरने पर बैठे हैं। इस दौरान प्रशासन को गंभीर जनसमस्याओं से एस डी एम गाडरवारा को धरना प्रदर्शन ज्ञापनों के माध्यम से अवगत कराते रहे हैं।

मांगे _1_पेट्रोल पंप बारहा बडा रोड से रघुवर कुशवाहा उमर नदी तक एवं कंछेदी कुशवाहा के घर से प्रकाश होरी वाले के मकान तक सड़क निर्माण किया जावे ।

2_अटल ज्योति का ट्रांसफार्मर रखा जावे।

3_पेयजल हेतु पाइप लाइन डाली जावे।

4_उमर नदी पर रिपटा बनाया जावे।

5_प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कर बनाए जावे।

    वार्डवासियों की मुख्य मांग सड़क निर्माण की है, बच्चे दल दल के कारण स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं, सभी परेशान हैं, वर्षा पूर्व काम शुरू हो अन्यथा वार्ड के सभी बच्चे स्कूल का बहिष्कार करने ओर वार्डवासी महिला पुरुषों द्वारा भूख हड़ताल शुरू करने मजबूर होना पड़ेगा, इसके अलावा पुतला दहन, चक्का जाम जैसे उग्र आंदोलन करने मजबूर होंगे जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

  जगदीश पटेल 

म प्र किसान सभा नरसिंहपुर

9827986787

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default