14 जून तक बालाघाट में हल्की बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना । मौसम विभाग का पूर्वानुमान, किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह।

बालाघाट
भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल से प्राप्त 5 दिवसीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बालाघाट जिले में 10 से 14 जून 2026 तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। इस दौरान जिले में हल्की वर्षा, आंधी-तूफान, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
जिला कृषि मौसम इकाई एवं कृषि विज्ञान केंद्र बालाघाट के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने सुबह 58 से 60 प्रतिशत और दोपहर में 43 से 45 प्रतिशत आर्द्रता रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
कृषि विज्ञान केंद्र बड़गांव के वैज्ञानिक डॉ. धर्मेन्द्र अगासे ने किसानों को मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के दौरान खेतों एवं खुले स्थानों में जाने से बचें तथा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखें।
जिला कृषि मौसम इकाई ने किसानों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा बुलेटिन एवं सलाह का नियमित रूप से पालन करें, ताकि संभावित मौसमीय जोखिमों से बचा जा सके।
✍️

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved