खैरलांजी में कलेक्टर की सख्त समीक्षा—लापरवाही पर वेतन रोक, नोटिस और निलंबन के निर्देश। स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व और कृषि विभाग की प्रगति पर नाराजगी - फील्ड में गैरहाजिरी और शून्य कार्य पर कड़ी कार्रवाई।

REPORTER
By -
0
खैरलांजी /बालाघाट
कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने 02 मई को खैरलांजी में खंड स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी अधिकारी-कर्मचारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, अन्यथा लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सराफ, अपर कलेक्टर श्री डी.पी. बर्मन, एसडीएम वारासिवनी श्री कार्तिकेय जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
  👉    स्वास्थ्य विभाग में बड़ी लापरवाही उजागर I
गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन की समीक्षा में लीलामा, किन्ही और साकड़ी क्षेत्र में कमजोर प्रगति पाई गई। संबंधित सीएचओ से वन-टू-वन चर्चा कर सुधार के निर्देश दिए गए।
👉 सार्थक ऐप में फर्जी उपस्थिति का खुलासा
************************************
जांच में पाया गया कि कई सीएचओ और एएनएम अपने मुख्यालय से बाहर रहकर अलग-अलग लोकेशन से हाजिरी दर्ज कर रहे थे। इस पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए—
 👉    संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने
**************************
कारण बताओ नोटिस जारी करने
संतोषजनक जवाब न मिलने पर सेवा समाप्ति
के निर्देश दिए।
---------------------------------------
   👉   आंगनबाड़ी और पोषण कार्यों में ढिलाई
*******************************
भौरगढ़ और खैरलांजी सेक्टर में कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन और पोषण ट्रेकर ऐप में एंट्री नहीं होना गंभीर पाया गया।
👉 28 आंगनबाड़ी केंद्रों में एलईडी टीवी का उपयोग कर बच्चों को शैक्षणिक वीडियो दिखाने के निर्देश दिए गए।
 👉 राजस्व विभाग के 6 पटवारियों को नोटिस
*************************--
फार्मर रजिस्ट्री, सीमांकन और नामांतरण में खराब प्रदर्शन पर 6 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और संतोषजनक जवाब न मिलने पर निलंबन की चेतावनी दी गई।
शिक्षा विभाग कक्षा 3 के बच्चों का स्तर कमजोर
एफएलएन सर्वे में पाया गया कि कक्षा तीसरी के बच्चों का गणित और हिंदी स्तर कमजोर है।
👉 6 शिक्षकों को नोटिस जारी करने और जिम्मेदार शिक्षक के निलंबन के निर्देश दिए गए।
👉 साथ ही 2 दिन में 100% पंजीयन और पाठ्यपुस्तक, गणवेश, साइकिल वितरण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
  👉      कृषि विभाग में शून्य प्रगति पर कार्रवाई
*******************************
4 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की योजनाओं में शून्य प्रगति मिलने पर—
👉 वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश जारी किए गए।
   👉        पंचायत सचिव पर निलंबन के निर्देश
**************************
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में कमजोर प्रदर्शन पर भजियादंड के सचिव के निलंबन के निर्देश दिए गए, वहीं अन्य सचिवों को एक सप्ताह में सुधार करने को कहा गया।
 👉       अन्य महत्वपूर्ण निर्देश
*************************
संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण
सभी शासकीय तालाबों में मछली पालन सुनिश्चित करना
पेयजल समस्या के समाधान हेतु निजी बोरवेल अधिग्रहण के निर्देश
   👉    निष्कर्ष   👈
******************
कलेक्टर श्री मीना ने साफ संदेश दिया कि योजनाओं में लापरवाही और फील्ड से अनुपस्थिति अब बर्दाश्त नहीं होगी। जिले में सुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default