बैहर और वारासिवनी के गांवों में पहुंचा कृषि रथ, किसानों को दी आधुनिक खेती एवं योजनाओं की जानकारी डीएसआर पद्धति, मृदा परीक्षण, ई-टोकन एवं पशुपालन योजनाओं पर किसानों को किया गया जागरूक।

बालाघाट
 जिले के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं शासन की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से संचालित कृषि रथ अभियान लगातार गांव-गांव पहुंच रहा है।इसी क्रम में 25 मई 2026 को कृषि रथ बैहर विकासखंड के ग्राम भंडेरी तथा वारासिवनी विकासखंड के ग्राम पंचायत रमरमा पहुंचा, जहां किसानों को खेती, पशुपालन एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
बैहर विकासखंड के ग्राम भंडेरी में आयोजित कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषक श्रीमती कल्पना मर्सकोले, श्री यशवंत लिल्हारे, श्रीमती दीपिका बिसेन, उकवा के अमित बिसेन, राजू लिल्हारे सहित कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, मृदा परीक्षण एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों, मृदा परीक्षण तथा कृषि विभाग की योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
वहीं वारासिवनी विकासखंड के ग्राम पंचायत रमरमा में कृषि रथ के आगमन पर किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कृषि विभाग से नोडल अधिकारी कु. रमूला डोहरे एवं जी.एन. मेश्राम उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों को डीएसआर पद्धति से धान रोपाई करने के लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि इस तकनीक से पानी एवं श्रम दोनों की बचत होती है तथा उत्पादन में वृद्धि होती है।
कृषकों को किसान पंजीयन एवं ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से खाद वितरण प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। साथ ही कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं एवं कृषि गतिविधियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
  👉      कार्यक्रम में पशुपालन विभाग से डॉ. प्रमोद कटरे ने पशुपालन विभाग की योजनाओं, पशु स्वास्थ्य सेवाओं एवं डेयरी विकास संबंधी जानकारी किसानों को दी। वहीं किसान क्राफ्ट से आए प्रतिनिधि ने डीएसआर सीड्स के महत्व एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
 👉    कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव श्री वरकड़े सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। अंत में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती इमला बिसेन ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों का आभार व्यक्त करते हुए किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील की।
                         ✍️

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved