कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद पारधी ने डीएसआर तकनीक से धान की बुआई का लक्ष्य तय करने और किसानों को इसके प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक अपनाने से किसानों को समय और लागत दोनों में लाभ मिलेगा।
सरसों की कम खरीदी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने अधिक से अधिक खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। कलेक्टर मृणाल मीना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोदो-कुटकी के बीज समय पर किसानों तक पहुंचाए जाएं। कटंगी विधायक गौरव सिंह पारधी ने किसानों को समय पर फसल बोने की सलाह देने तथा जिले में रागी उत्पादन बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
👉 निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा पर फोकस
************************************
लोक निर्माण विभाग एवं सेतु निर्माण उपसंभाग की समीक्षा के दौरान सांसद भारती पारधी ने विभिन्न निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्रा रेलवे ओवर ब्रिज का कार्य 5 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही भटेरा ब्रिज के शेष कार्य भी निर्धारित समय में पूर्ण करने को कहा, ताकि नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो।
👉 स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, टीबी मुक्त अभियान की सराहना
*************************
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान वारासिवनी विधायक विवेक विक्की पटेल ने क्षेत्र में योग्य डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठाया। सांसद पारधी ने जिले में चलाए जा रहे टीबी मुक्त अभियान की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मरीजों की पहचान एवं उपचार में सराहनीय कार्य किया गया है।
उन्होंने निर्देश दिए कि शेष मरीजों की पहचान कर उन्हें समुचित उपचार और पोषण किट उपलब्ध कराई जाए, ताकि जिले को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य जल्द पूरा किया जा सके।
👉 जल संरक्षण एवं नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान
जल संसाधन विभाग की समीक्षा करते हुए सांसद ने जिले के बड़े तालाबों में गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने एवं गर्मी के मौसम में पर्याप्त जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर पालिका बालाघाट की समीक्षा के दौरान उन्होंने स्विमिंग पूल निर्माण के लिए स्वीकृत राशि का सदुपयोग करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने को कहा।
साथ ही गीता भवन निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी नहीं होने देने के निर्देश दिए गए।
👉 सांसद ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सराहना करते हुए कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ मिलना चाहिए और कोई भी जरूरतमंद इससे वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने जिले में डंपिंग यार्ड विकसित करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि कचरे के उचित प्रबंधन से बीमारियों पर नियंत्रण किया जा सकता है।
✍️
👆👆👆👆
0 टिप्पणियाँ