वारासिवनी में पीएनबी का मेगा एग्रीकल्चर आउटरीच कार्यक्रम संपन्न । कृषि एवं राइस मिल उद्योग को बढ़ावा देने किसानों, उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को दी गई योजनाओं की विस्तृत जानकारी।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
 जिले के वारासिवनी में 8 मई को Punjab National Bank जबलपुर मंडल द्वारा मेगा एग्रीकल्चर आउटरीच कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों, कृषि उद्यमियों, राइस मिल संचालकों एवं स्वयं सहायता समूहों को बैंक की कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में प्रधान कार्यालय नई दिल्ली से पधारे श्री जगदीश राय, उप महाप्रबंधक की विशेष एवं गरिमामयी उपस्थिति रही।वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आनंद ठाकरे, अध्यक्ष राइस मिलर्स एसोसिएशन बालाघाट रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में कृषक, राइस मिल संचालक, कृषि व्यवसायी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं बैंक ग्राहक उपस्थित रहे।
वारासिवनी क्षेत्र धान उत्पादन एवं राइस मिल उद्योग का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां लगभग 150 राइस मिल संचालित हैं, जिनमें से करीब 125 राइस मिल कस्टम मिलिंग गतिविधियों में संलग्न हैं। इस कारण यह क्षेत्र कृषि आधारित उद्योगों और रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र की संभावनाओं एवं बैंकिंग सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर जबलपुर मंडल प्रमुख श्री प्रबुद्ध शर्मा ने उपस्थित कृषकों एवं उद्यमियों को बैंक की विभिन्न कृषि एवं एग्री-इन्फ्रास्ट्रक्चर योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि Punjab National Bank किसानों एवं कृषि उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने वेयरहाउस फाइनेंसिंग, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, फार्म मैकेनाइजेशन, एग्री एक्सपोर्ट ग्रोथ, पीएनबी श्रेष्ठ योजना सहित अन्य बैंकिंग सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ लेकर किसान एवं उद्यमी अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।
कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए, जिन्हें उपस्थित लोगों द्वारा काफी सराहा गया। महिलाओं द्वारा तैयार किए गए घरेलू एवं स्थानीय उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस दौरान बैंक द्वारा स्वयं सहायता समूह के सदस्यों एवं पात्र ग्राहकों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए, जिससे हितग्राहियों में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री सचिन श्रीवास्तव (पीएलपी प्रमुख), श्री अभिषेक तिवारी एवं श्री ऐश्वर्य कुमार बावनकर, शाखा प्रबंधक वारासिवनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।
Punjab National Bank द्वारा कृषि, ग्रामीण विकास एवं वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है। बैंक का उद्देश्य किसानों, कृषि उद्यमियों एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाना I
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default