बैंकिंग कार्यों की समीक्षा के लिए लालबर्रा पहुंचे सीईओ, वीसी के माध्यम से दिए सख्त निर्देश । खरीफ ऋण, वसूली, माइक्रो एटीएम और उपार्जन व्यवस्था पर हुई गहन समीक्षा। ।

लालबर्रा /बालाघाट
कलेक्टर श्री मृणाल मीना एवं बैंक प्रशासक के मार्गदर्शन में बैंक सीईओ श्री अभिनव सिंह बघेल ने शनिवार को शाखा लालबर्रा पहुंचकर जिला स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से बैंकिंग कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
सीईओ श्री बघेल ने बताया कि पूर्व में बैंक मुख्यालय स्तर से वीसी आयोजित होती रही है, लेकिन इस बार शाखा लालबर्रा से ही जिला स्तरीय वीसी आयोजित कर विभिन्न बैंकिंग गतिविधियों का व्यापक आकलन किया गया।
  👉    इन बिंदुओं पर रही विशेष चर्चा
-----------------------------------------------
वीसी के दौरान खरीफ ऋण वितरण, मैनुअल एवं ईआरपी बैलेंस शीट, पुनर्गठन की 5 समितियों की हानि-हस्तियों के विभाजन, माइक्रो एटीएम के माध्यम से लेनदेन, वसूली की प्रगति, डेबिट कार्ड एवं रूपे केसीसी कार्ड वितरण, सदस्यता अभियान तथा समर्थन मूल्य पर गेहूं एवं चना उपार्जन की स्थिति पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
      👉        तेजी लाने के निर्देश
------------------------------------------
सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऋण वितरण एवं वसूली कार्य में तेजी लाई जाए, माइक्रो एटीएम के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए तथा किसानों को समय पर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
इस अवसर पर प्रबंधक लेखा श्री पी. जोशी, प्रबंधक विपणन अधिकारी श्री अशोक भवरे, श्री सारंग बिसेन, श्री रौनक चौकसे, श्री अमरेश परिहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved