जनगणना 2027 _ बालाघाट भटेरा से मकान सूचीकरण का श्रीगणेश, अधिकारियों ने किया सघन निरीक्षण। मोबाइल ऐप आधारित सर्वे पर जोर, हर घर-परिवार की जानकारी होगी डिजिटल रूप से दर्ज।

अभयवाणी न्यूज / जिला ब्युरो बालाघाट
                
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
जनगणना 2027 - बालाघाट भटेरा से मकान सूचीकरण का शुभारंभ
अधिकारियों ने किया निरीक्षण, डिजिटल सर्वे पर दिया जोर
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
प्रहलाद गजभिये
  बालाघाट, संवाददाता।
जनगणना 2027 के अंतर्गत जिले में मकान सूचीकरण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी क्रम में बालाघाट भटेरा में इस महत्वपूर्ण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार श्री सुनील वर्मा तथा जिला प्रभारी श्री रोहित पांडे मौजूद रहे।
अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स के साथ कार्य की शुरुआत कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर किए जा रहे सर्वे कार्य का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
👉 अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस बार जनगणना पूरी तरह मोबाइल ऐप आधारित डिजिटल प्रणाली से की जा रही है। उन्होंने प्रगणकों को निर्देशित किया कि सभी जानकारी समयबद्ध एवं सटीक रूप से दर्ज करें।
👉 प्रत्येक मकान एवं परिवार का विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करने के निर्देश दिए गए, साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
👉 अधिकारियों ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जो देश की विकास योजनाओं की आधारशिला तय करता है, इसलिए इसमें पूर्ण पारदर्शिता और जिम्मेदारी आवश्यक है।
इस दौरान प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स ने भी समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने का भरोसा दिलाया।
🖊️ जिला ब्यूरो चीफ   -  प्रहलाद गजभिये
📰 अभयवाणी न्यूज, बालाघाट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved