घर-घर कचरा पृथक्करण को लेकर वारासिवनी में जागरूकता अभियान आयोजित ।

REPORTER
By -
0
वारासिवनी / बालाघाट
वारासिवनी नगर पालिका परिषद वारासिवनी द्वारा स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 9 में जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सूर्य प्रकाश उके के निर्देशन में आईईसी टीम एवं वर्चुअल क्रिस्टल मल्ट्रीट्रेड, जबलपुर के सहयोग से संचालित किया गया।
अभियान के दौरान टीम ने घर-घर जाकर नागरिकों को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं स्रोत पर कचरा पृथक्करण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही खुले में शौच न करने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की गई। नागरिकों को कचरा इधर-उधर न फेंकने तथा निर्धारित स्थान पर ही कचरा देने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के संबंध में भी जानकारी दी गई और नागरिकों से इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। लोगों को बताया गया कि घर से निकलने वाले कचरे को गीला (हरा), सूखा (नीला), सेनेटरी (पीला) और हानिकारक (काला) श्रेणियों में अलग-अलग करके ही कचरा वाहन को दें।
इसके अलावा, गीले कचरे से घर पर ही खाद बनाने की प्रक्रिया (होम कंपोस्टिंग) के बारे में भी जानकारी दी गई और इसके लाभ समझाए गए। नगर पालिका परिषद ने नागरिकों से इस अभियान में सहयोग करने और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की है।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default