From Raisen to Bhopal—Hrithik Jain becomes the new face of the division
भोपाल संभाग में अचानक बदला मीडिया का पावर सेंटर—रायसेन से उठी आवाज अब पूरे संभाग में गूंजेगी! अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति ने निर्भीक और सक्रिय पत्रकार रितिक जैन को भोपाल संभाग का संभागीय अध्यक्ष नियुक्त कर बड़ा फैसला लिया है; रायसेन जिला अध्यक्ष के सफल कार्यकाल के बाद मिली इस जिम्मेदारी ने साफ कर दिया है कि उनकी ग्राउंड पकड़ और नेतृत्व क्षमता पर संगठन को पूरा भरोसा है, फिलहाल साधना न्यूज़ में रिपोर्टर के रूप में सक्रिय रितिक जैन लगातार क्षेत्र की प्रमुख खबरों को मजबूती से उठा रहे हैं, जिला अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई, जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और प्रशासन तक प्रभावी आवाज पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई, अब संभागीय अध्यक्ष के रूप में उनका फोकस संगठन विस्तार, पत्रकारों के हितों की रक्षा और बड़े स्तर पर जनहित के मुद्दों को उठाने पर रहेगा, उनकी इस पदोन्नति से पत्रकार जगत और सामाजिक संगठनों में खुशी की लहर है और सभी को उम्मीद है कि वे नई जिम्मेदारी को उसी ईमानदारी और बेबाक अंदाज में निभाएंगे जिसने उन्हें यहां तक पहुंचाया।

0 टिप्पणियाँ