बालाघाट में अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
 जिले में अवैध रेत खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है। कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशन एवं उपसंचालक खनिज सुश्री फरहत जहां के नेतृत्व में यह अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में 07 अप्रैल को खनिज विभाग और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने भटेरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक बिना नंबर प्लेट की ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए पकड़ा। टीम ने तत्काल वाहन को जब्त कर कलेक्टर कार्यालय (खनिज शाखा) बालाघाट परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उक्त वाहन द्वारा किया जा रहा रेत परिवहन मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के नियम 3 का उल्लंघन है। इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default